Job Sakhi

Current Affairs 09 October 2024

Posted on October 9, 2024 by Priti Kumari

                                 09 October 2024 Current Affairs

  • भारत में प्रतिवर्ष 08 अक्टूबर को ‘भारतीय वायु सेना दिवस’ मनाया जाता है।
  • वर्ष 2024 में अमरीका के दो वैज्ञानिकों ‘विक्टर एंब्रोस’ और ‘गैरी रूवकुन’ को मेडिसिन में प्रतिष्ठित ‘नोबेल पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा।
  • राष्ट्रपति ‘द्रौपदी मुर्मु’ 8 अक्टूबर को नई दिल्ली में ‘70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ प्रदान करेंगी। बता दें कि ये पुरस्कार वर्ष 2022 के लिए दिए जाएंगे।
  • नीति आयोग के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी बी.वी.आर. सुब्रह्मण्‍यम 8 अक्टूबर को बिहार के गया में ‘आधुनिक बिहार लैब’ का शुभारंभ करेंगे।
  • आर्कटिक ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता’ 8 अक्टूबर को फिनलैंड के वांटा में शुरू होगी। छह दिन की यह प्रतियोगिता 13 अक्‍तूबर को संपन्न होगी।
  • दार्जिलिंग के ‘पद्मजा नायडू हिमालयन प्राणी उद्यान’ (Padmaja Naidu Himalayan Zoological Park) के ‘लाल पांडा कार्यक्रम‘ को वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ जू एंड एक्वेरियम (वाजा) कंजर्वेशन अवार्ड 2024 के लिए फाइनलिस्ट के रूप में चुना गया है।
  • भारतीय वायु सेना 8 अक्टूबर को ताम्बरम स्थित वायु सेना केंद्र में अपना ‘92वां स्‍थापना दिवस’ मना रही है।
  • भारतीय वायु सेना की 92वीं वर्षगांठ के अवसर पर 8 अक्टूबर से लद्दाख के थोइस से सात हजार किलोमीटर लंबी ‘वायु वीर विजेता कार रैली’ निकाली जाएगी। बता दें कि इस कार रैली का समापन 29 अक्‍तूबर को अरूणाचल प्रदेश के तवांग पहुंचने के साथ होगा।
  • विश्व दूरसंचार मानकीकरण सम्‍मेलन’ 14 से 24 अक्टूबर तक नई दिल्‍ली में आयोजित किया जाएगा।
  • केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 7 अक्टूबर को मुंबई के कांदिवली में ‘कौशल विकास केंद्र’ का उद्घाटन किया है।
  • ‘केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड’ (CBDT) ने आयकर अधिनियम 1961 की समीक्षा लिए एक आंतरिक समिति का गठन किया है।
  • केंद्र सरकार ने रिजर्व बैंक के डिप्‍टी गर्वनर ‘एम. राजेश्‍वर राव’ के कार्यकाल में विस्‍तार किया है। जो कि 9 अक्‍टूबर, 2024 से प्रभावी होगा।
  • विश्व बैंक समूह के अंतर्राष्ट्रीय विकास संघ ने ‘श्रीलंका’के विकास नीति वित्तपोषण कार्यक्रम को 20 करोड़ अमरीकी डॉलर का पैकेज दिया है।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ‘जगत प्रकाश नड्डा’ को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्रीय समिति के 77वें सत्र के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।